अम्बेडकरनगर: वन विभाग द्वारा मनाये जा रहे हैं वन महोत्सव सप्ताह के तहत गुरुवार को जूनियर हाई स्कूल मुस्कुराई में वन संरक्षण के विषय पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे नन्हे मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित निबंध और चित्रकला बनाया।
सबसे पहले वन क्षेत्राधिकारी स्नेह कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से परिचित करवाते हुए विद्यालय के शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण भी किया। जिसके बाद विद्यालय के कुल 40 बच्चों ने वन विभाग द्वारा आयोजित निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर प्रथम द्वितीय व द्वितीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के साथ ही अन्य सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए वृक्षों को संरक्षित करने की अपील की।
इस अवसर पर वनरक्षक महिमा शंकरपाल, वन दरोगा सुनील चौधरी, समेत अन्य वनकर्मी तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक और शिक्षिकाए और बच्चे मौजूद रहे।





