WhatsApp Icon

दुर्घटना के नए कानून को लेकर वाहनों का चक्का जाम – यात्रियों को हुई भारी असुविधा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सरकार द्वारा व्हिकल एक्ट में संशोधन कर नया कानून बनाने के खिलाफ जनपद में भी वाहन चालकों में आक्रोश नज़र आया। ट्रांसपोर्ट सहित यात्री वाहनों का चक्का जाम होने से यात्रियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।


बताते चलेंकि सरकार ने व्हिकल एक्ट में संशोधन कर नया कानून बनाया है। कहा गया है कि दुर्घटना के बाद यदि वाहन चालक घायल व्यक्ति को छोड़कर भाग जाता है तो उस पर कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। कहा गया है कि दुर्घटना में घायल की मृत्यु होने पर चालक को दस साल कारावास व पांच लाख रुपए का अर्थदंड दिया जाएगा।
उक्त नए कानून के खिलाफ माल वाहक वाहनों के साथ सवारी वाहनों व परिवहन निगम के बस चालकों ने भी हड़ताल किया। हड़ताल होने से दैनिक आम जनजीवन पर सीधा असर दिखाई दिया। जनपद मुख्यालय अकबरपुर से टाण्डा, इल्तिफ़ातगंज, जलालपुर, फैज़ाबाद, आज़मगढ़, वाराणसी सहित टाण्डा से फैज़ाबाद, बस्ती, गोरखपुर, लखनऊ, हंसवर, बसखारी आदि स्थानों पर चलने वाले यात्री वाहन भी सड़कों पर नज़र नहीं आए जिससे दैनिक रूप से आवागमन करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

अन्य खबर

पीडीए चौपाल से सपा का चुनावी बिगुल: नसीमुद्दीन बोले—‘जनता चाहती है बदलाव’, 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का आह्वान

अग्निकांड पीड़ितों को सहारा देने पहुंचे ओपी राजभर, लेकिन बयानबाजी से मचा सियासी धमाका; अखिलेश से लेकर AIMIM तक पर बरसे, गाज़ी बाबा पर भी अभद्र टिप्पणी

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद के सभी विकासखंडों में जनकल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेलों का शुभारंभ

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.