WhatsApp Icon

06 दिवसीय बहुचर्चित यूनुसी उर्स व मेला की तैयारियां पूरी, जानिए कार्यक्रम की रूपरेखा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय अकबरपुर के जुड़वा नगर शहजादपुर अब्दुल्लाहपुर में आगमी 20 जून से शुरू होने वाले 06 दिवसीय बहुचर्चित उर्से व मेला यूनुसी की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है जिसकी रूपरेखा भी जारी कर दिया गया है।


महबूब आस्ताना-ए-यूनूसिया के संयोजक अबुल फ़ायक मसऊद द्वारा जानकारी दी गई कि आगामी 20 जून शुक्रवार से शुरू होने वाले 06 दिवसीय वार्षिक उर्स व मेला का सभी कार्यक्रम व रसूमात का एलान कर दिया गया है।
64 वें यूनुसी उर्स मेला आस्तान-ए-यूनुसिया अब्दुल्लाहपुर अकबरपुर का भव्य शुभारम्भ 20 जून रात 8 बजे (जलसऐ सीरते पाक) पैगम्बरे इस्लाम सल्ल. के पवित्र चरित्र वर्णन से होगा।
उर्स के दूसरे दिन 21 जून शनिवार की सुबह में कुरान ख्वानी, रात में अखिल भारतीय नातिया मुशायरा का भव्य आयोजन किया जाएगा। 22 जून सुबह में कुरान ख्वानी, रात 8 बजे शाह यूनुस शाह के पीर मूर्सिद (धर्मगुरू) का फातिहा व पुत्र और आध्यात्मिक उत्तराधिकारी शाह महबूबुल हसन सुहैल रह० अलैहे का जश्न मनाया जाएगा और 23 जून की सुबह में कुरान ख्वानी, रात 8:11 पर गागर व मजार का गुस्ल अर्क चन्दन द्वारा और महफिले कौव्वाली का आयोजन प्रस्तावित है जबकि 24 जून की सुबह में कुरान ख्वानी, 01 बजे दिन में पैगम्बरे इस्लाम सल्ल. के पवित्र अवशेष का दर्शन। रात 08 बजे कौव्वाली, जुलूसे चादर निकलेगा जो सुमित्रा जेतली गर्ल्स स्कूल चौक शहजादपुर पुराना सब्जी मण्डी होता हुआ आस्ताने पर आकर समाप्त हो जायेगा ।
उर्से यूनूसी के अंतिम दिन 25 जून को समापन समारोह (कुल शरीफ) दिन में 11 बजे विशेष दुआ देश की खुशहाली व तरक्की भाईचारगी के लिये होगी। संयोजक अबुल फायक मसऊद महबूबी आस्तानये यूनुसिया अब्दुल्लाहपुर के अनुसार उर्स व मेला की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।

अन्य खबर

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

🔴 कोतवाली के पास दिनदहाड़े ‘लूट का खेल’—नकली असलहा लेकर पहुंचा बदमाश, जनता ने सिखाया सबक!

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.