WhatsApp Icon

फर्जी बुकिंग, काला बाज़ार और बड़ा खेल—218 सिलेंडर के साथ गैस रैकेट बेनकाब

Sharing Is Caring:

 

CSC की आड़ में चल रहा था गैस घोटाला – चार पर सख्त धाराओं में मुकदमा

अम्बेडकरनगर: तहसील व विकास खंड टाण्डा क्षेत्र में CSC सेंटर की आड़ में चल रहे एलपीजी गैस के बड़े खेल का खुलासा हुआ है। पूर्ति विभाग की जांच के बाद इब्राहिमपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 51/26 में चार लोगों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 3/7 और बीएनएस की धारा 318(4) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।


इब्राहिमपुर थानाक्षेत्र डांड़ी महमूदपुर में जामा मस्जिद के निकट संचालित CSC केंद्र पर छापेमारी के दौरान 218 खाली और एक भरा गैस सिलेंडर बरामद हुआ। जांच में सामने आया कि केंद्र की प्रोप्राइटर गीता देवी की आईडी का दुरुपयोग कर समीर आलम द्वारा अवैध तरीके से गैस बुकिंग की जा रही थी।
आरोप है कि उपभोक्ताओं के नाम पर बुकिंग दिखाकर रिकॉर्ड में डिलीवरी दर्ज कर दी जाती थी, जबकि वास्तविक उपभोक्ताओं को गैस नहीं दी जाती थी। इसके बाद वही सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जाते थे। मौके से करीब 200 उपभोक्ताओं की गैस पासबुक भी बरामद हुई, जिससे बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई है।

टाण्डा पूर्ति निरीक्षक राम सकल की तहरीर पर दर्ज इस मुकदमे में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और अन्य संलिप्त लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, वहीं उपभोक्ताओं में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!