WhatsApp Icon

टाण्डा: चलते ट्रक में भड़की आग से मचा हड़कंप, सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: बुनकर घटना की लाइव वीडियों सूचना न्यूज़ ऑफिशियल फेसबुक पेज पर देखने के लिए इसको टच करें। टाण्डा में बीती देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक चलती ट्रक की त्रिपाल में अचानक आग लग गई। आग लगने के बावजूद ट्रक काफी दूर तक सड़क पर दौड़ता रहा, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। इंस्ट्राग्राम पर लाइव वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।
घटना मिश्रीलाल आर कन्या इंटर कॉलेज के पास की है, जहां ट्रक संख्या UP70LT5152 की त्रिपाल में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सूझबूझ दिखाते हुए जलती त्रिपाल को चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया। हालांकि इससे सड़क किनारे पड़े कूड़े में भी आग लग गई, जिससे लपटें और तेज हो गईं।


स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तथा समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल रहा, वहीं स्थानीय लोगों ने फायर विभाग की तत्परता की सराहना किया लेकिन नगर क्षेत्र में असुरिक्षत ढंग से आने वाले बड़े वाहनों से दहशत का माहौल बना हुआ है।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.