WhatsApp Icon

चारों नगर पंचायतों में भी सरकार की दस्तक: नामित सभासदों की सूची जारी, समर्थकों में खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: अकबरपुर, टांडा व जलालपुर नगर पालिकाओं के बाद अब जनपद की चारों नगर पंचायतों में भी नामित सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। सूची सामने आते ही संबंधित क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है और नामित सभासदों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत इल्तिफातगंज में राजेश पांडेय, नन्दलाल चौहान व बृजेश वर्मा को नामित सभासद बनाया गया है। वहीं नगर पंचायत राजेसुल्तानपुर में मुसाफिर सोनकर, राधेश्याम मौर्य व महेन्द्र पाण्डेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


इसी क्रम में नगर पंचायत जहांगीरगंज में रमेश गुप्ता, त्रिभुवन राम व संदीप पाण्डेय (राहुल) को नामित किया गया है। जबकि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा में श्रीमती सोनी जायसवाल, चन्द्रेश निषाद व राम प्रीत को सभासद नामित किया गया है।
सूची जारी होने के बाद नामित सभासदों के समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वहीं स्थानीय राजनीति में भी इस फैसले को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। माना जा रहा है कि इन नामांकन के जरिए सरकार ने विभिन्न सामाजिक समीकरणों को साधने का प्रयास किया है।
अब देखना यह होगा कि नव-नामित सभासद अपने-अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को किस तरह गति देते हैं और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!