अम्बेडकरनगर: टांडा तहसील में स्थित विश्व विख्यात दरगाह किछौछा का वार्षिक उर्स व मेला शुरू होने वाला है। उक्त उर्स व मेला को शांतिपूर्ण, सुविधायुक्त व सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को टांडा तहसील सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित किया गया है जिसमें जिलाधिकारी भी शामिल होंगे।
उक्त जानकारी नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अधिशाषी अधिकारी ने देते हुए बताया कि नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्रान्तर्गत 638 वां वार्षिक उर्स मेला 2024 आगामी 30 जुलाई से 07 अगस्त तक प्रस्तावित है। उक्त मेले शांति एवं विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं जनउपयोगी सुविधाए उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध 27 जुलाई दिन शनिवार को समय अपरान्ह 01 बजे टाण्डा तहसील सभागार कक्ष में जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में आयोजित की गयी है, उक्त बैठक में मेला व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं सम्मानित धर्म गुरूओं व संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति अनिवार्य की गयी है।
नगर पंचायत ईओ संजय कुमार ने दरगाह से जुड़े लोगों व संभ्रांत नागरिकों से अपील किया कि उपरोक्तानुसार आयोजित बैठक समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।





