अम्बेडकरनगर: बसखारी थानाक्षेत्र के रसूलपुर दरगाह में स्थित प्रसिद्ध दरगाह सैयद सुल्तान शाह मखदूम अशरफ जहांगीर सिमनानी का 639वां वार्षिक उर्स शनिवार को परचम कुशाई व अशरफी तराना के साथ आगाज़ किया गया।
पूर्व वर्षों की तरह मलंग गेट पर परचम कुशाई की रस्म अदायगी की गई, खानवादे अशरफिया के लोगों द्वारा संयुक्त रूप से परचम कुशाई (झंडा फहरा) किया गया और उसके बाद आस्ताना ए मखदूम अशरफ पर चादर पेश कर मनकबत व अशरफी तराना पेश किया गया एवं सलतोंसलाम व दुआ के साथ 639वें उर्स का आगाज़ किया गया।
उक्त मौके पर साहिबे सज्जादा सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ, सैय्यद फैज़ान अशरफ चाँद, सैय्यद बदिउद्दीन अशरफ, सैय्यद मेराजुद्दीन किछौछवी, सैय्यद ख़लीक अशरफ, सैय्यद याहिया अशरफ, सैय्यद तशीर अशरफ, सैय्यद नसीम अशरफ, सैयद आसिफ अशरफ, सैय्यद मजहरुद्दीन अशरफ, सैयद मोहम्मद हमजा अशरफ, सैयद अकील अशरफ, सैयद फहद अशरफ, सैयद सलमान अशरफ सैयद, सैयद सिराज अशरफ, सईद मुजाबिर, मुफीद, मेराज शाह, सरफराज शाह, कबीर शाह इश्तियाक शाह, सईद अजीज मुजाविर, जाहिद मुजाविर सहित खानवादे अशरफिया के तमाम लोग मौजूद रहे।
बताते चलेंकि 24 मोहर्रम अर्थात 20 जुलाई रविवार को मलंग सज्जादानशीन मो.आलम शाह जुलूस की शक्ल में आस्ताना पर पहुंच कर चादर पेश करेंगे एवं सहन पर दुआ खावनी कराएंगे। 21 जुलाई सोमवार को अल्लामा मौलाना सैय्यद मोइनुद्दीन अशरफ मोइन मियां रस्म ए गागर अदा कर विशेष दुआ खावनी कराएंगे। 22 जुलाई मंगलवार को किछौछा शरीफ से दरगाह सैय्यद जिलानी अशरफ पालकी जुलूस पर सवार होकर रस्म ए गागर अदा करेंगे। 23 जुलाई जानिए 639वें उर्स किछौछा में कितनी सुरक्षा का है इंतेज़ाम, इसको टच करें। बुधवार को बसखारी से विशेष वस्त्र (ख़िरका मुबारक) ले कर जुलूस की शक्ल में मौलाना सैय्यद मोहिउद्दीन अशरफ दरगाह आएंगे और 23 व 24 जुलाई को पवित्र वस्त्र धारण कर रस्म ए गागर अदा करते हुए विश्व शांति की दुआएं कराएंगे।




