WhatsApp Icon

जनपद की नगर पालिकाओं में सरकार की एंट्री, समर्थकों में खुशी की लहर

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर जनपद की नगर पालिका परिषद अकबरपुर, टाण्डा और जलालपुर की सियासत में सरकार की सीधी एंट्री हो गई है। प्रदेश सरकार ने नगर विकास अनुभाग-6 के माध्यम से तीनों नगर पालिकाओं में सभासदों को नामित कर दिया है। आदेश जारी होते ही नामित सभासदों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और बधाइयों का दौर तेज हो गया।

नगर विकास अनुभाग-6 के पत्रांक 322 पर जारी आदेश के अनुसार उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1916 की धारा-9 के तहत राज्यपाल की ओर से कुल 15 लोगों को सभासद के रूप में नामित किया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद नगर पालिकाओं की सियासी हलचल भी तेज हो गई है।
नगर पालिका जलालपुर में आशाराम मौर्य, सुरेश गुप्ता, विकास कुमार सोनकर, राम वृक्ष भार्गव और गौरव उपाध्याय को सभासद नामित किया गया है।
नगर पालिका अकबरपुर में ज्ञान मोदनवाल, राजेश्वर गौतम, प्रेम चंद वर्मा, बजरंगी पाठक और श्रीमती राजेश्वरी वर्मा को सभासद नामित किया गया है। वहीं नगर पालिका टाण्डा में अंशु बग्गा, संजीव जायसवाल, रिदम खन्ना, गौतम उपाध्याय और संदीप मांझी को सभासद नामित किया गया है।
सोशल मीडिया पर आदेश पत्र वायरल होते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने नव नामित सभासदों को बधाई देना शुरू कर दिया। कई स्थानों पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। लोगों ने उम्मीद जताई कि नए नामित सभासद नगर की समस्याओं—सफाई, सड़क, जल निकासी और अन्य विकास कार्यों—को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

अन्य खबर

गरीब महिला के लिए देवदूत बनीं मेडिकल कालेज की डॉ. प्रिया सिंह! 4 यूनिट रक्त के साथ खुद उठाया इलाज का आर्थिक भार

‘मन की बात’ से भाजपा ने फूंका नशामुक्त भारत का बिगुल, 1702 बूथों पर गूंजा मोदी का संदेश—16,930 कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

भाजपा की डबल इंजन सरकार पर BSP का ‘वार’, अम्बेडकरनगर की पांचों सीटें जीतने का फूंका बिगुल—मायावती को पांचवीं बार CM बनाने का लक्ष्य

error: Content is protected !!