WhatsApp Icon

‘मन की बात’ से भाजपा ने फूंका नशामुक्त भारत का बिगुल, 1702 बूथों पर गूंजा मोदी का संदेश—16,930 कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर में बूथ-बूथ पहुंचा पीएम मोदी का संदेश, भाजपाइयों ने कहा—युवा शक्ति ही विकसित भारत की असली ताकत

अंबेडकरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण ने रविवार को अंबेडकरनगर के भाजपा संगठन में नई ऊर्जा का संचार कर दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव और जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राना रणधीर सिंह के संयोजन में जिले के 1702 बूथों पर 16,930 लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। बूथ स्तर तक कार्यक्रम की व्यापक पहुंच ने भाजपा के संगठनात्मक नेटवर्क और कार्यकर्ताओं की सक्रियता का भी प्रदर्शन किया।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में नशामुक्त भारत को लेकर सीधा संदेश देते हुए युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और समाज के हर वर्ग को इस मुहिम से जोड़ने का आह्वान किया। इसके साथ ही महिला आर्थिक सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। प्रधानमंत्री ने देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव लाने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों को सामने रखते हुए जनभागीदारी की ताकत को रेखांकित किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री का संदेश सिर्फ सुनने तक सीमित रखने का नहीं, बल्कि उसे समाज में उतारने का है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में परिवार, समाज और संगठन—सभी को एकजुट होकर मैदान में उतरना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और आत्मनिर्भर बनाने को विकसित भारत की बुनियाद बताया।

कटेहरी मंडल के बूथ संख्या 196 पर ‘मन की बात’ सुनने पहुंचे जिला उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. राना रणधीर सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल प्रधानमंत्री का संवाद कार्यक्रम नहीं, बल्कि सकारात्मक बदलाव और जनभागीदारी का राष्ट्रीय अभियान बन चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि जिले के 1702 बूथों पर 16,930 लोगों ने ‘मन की बात’ सुनी। उन्होंने इसे बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता का प्रमाण बताया।

कार्यक्रम में एमएलसी डॉ. हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, अनीता कमल, संजू देवी, ब्लॉक प्रशासक संजय सिंह, गौरव सिंह, प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र, सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य, विकास मोदनवाल, पंकज वर्मा, शुभम अग्रहरि, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. विनोद कुमार, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, कुंवर जय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बूथों पर ताकत दिखी, संदेश साफ—नशामुक्त युवा और जनभागीदारी के दम पर विकसित भारत की ओर बढ़ेगा देश

अन्य खबर

दिव्यांगजनों के लिए खुला सहूलियत का रास्ता! विकास भवन में बांटी गईं साइकिल, व्हीलचेयर और मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल

पिता ने बेटे के कंधों पर सजाए स्टार तो गर्व से चौड़ा हुआ सीना! जीवन प्रकाश तिवारी बने एनसीसी सेकंड ऑफिसर, जलालपुर में खुशी की लहर

हंसवर पुलिस का बड़ा एक्शन! 715 ग्राम स्मैक-हेरोइन के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार, पांच-पांच मुकदमों का आपराधिक इतिहास

error: Content is protected !!