WhatsApp Icon

जनपद मुख्यालय पर तीन दिवसीय उर्स शम्सुल औलिया की धूम शुरू

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जनपद मुख्यालय के अकबरपुर पेवाड़ा में परंपरानुसार शुक्रवार प्रातः काल नमाज़ फजर के उपरांत ज़िक मुज़द्ददी से तीन दिवसीय उर्स शम्सुल औलिया का शानदार आगाज़ किया गया।

51वें उर्स शम्सुल औलिया के पहले दिन दोपहर में बाद नमाज़ जोहर कुरआन ख़्वानी व बाद नमाज़ मगरिब फातिहा ख़्वानी के बाद लंगर शिरिया तथा रात्रि में बाद नमाज़ ईशां मिलाद पाक की महफ़िल सजाई जाएगी एवं तबर्रुकात का दर्शन भी कराया जाएगा। उर्स के दूसरी दिन शनिवार को बाद नामज़ फजर ज़िक्र मुज़द्ददी से शुरू होकर 11 बजे दिन में मिलाद पाक की महफ़िल के उपरांत लंगर ए गौसिया का इंतज़ाम किया गया है तथा बाद नामज़ मगरिब फातिया ख़्वानी एवं बाद नामज़ ईशा जुलूस, तकरीर, नात व मनकबत पेश किया जाएगा।
51वें उर्स मुकद्दस शम्सुल औलिया के अंतिम दिन रविवार को परंपरानुसार ज़िक्र ए मुज़द्ददी से शुरू होकर प्रातः 10 बजे कुरआन ख़्वानी होगी और उसके बाद मुये मुबारक व अन्य तबर्रुकात की जियारत कराने के बाद उर्स के समापन की घोषणा की जाएगी।
अकबरपुर के पेवाड़ा मोहल्लाह में होटल साईं प्लाज़ा के पीछे उर्स मुकद्दस शम्सुल औलिया की धूम शुक्रवार से शुरू हो गई है। समस्त कार्यक्रम सज्जादानशीन खानकाह आलिया शमसिया मौलाना हाजी शाह मोइनुद्दीन मियां कादरी नकसबन्दी की निगरानी में सम्पन्न होगा।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.