WhatsApp Icon

UPPSC चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन परीक्षा में अबरार अहमद को मिला प्रदेश में दूसरा स्थान – बधाइयों का दौर जारी

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा निवासी अबरार अहमद ने यूपीपीएससी की चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन परीक्षा में दूसरा स्थान लेकर बुनकर समाज का ही नहीं बल्कि पूरे जनपद के नाम रौशन किया।


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (एलोपैथी) के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन के 440 पदों पर सीधी भर्ती का चयन परिणाम गत दिनों जारी किया गया जिसमें टाण्डा नगर क्षेत्र के मुमताजगंज निवासी शकील अहमद के पुत्र डॉक्टर अबरार अहमद ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम बुलंद किया। बताते चलेंकि डॉक्टर अबरार अहमद ने हाईस्कूल की शिक्षा कौमी इण्टर कालेज टाण्डा से उत्तीर्ण कर क्रिस्टियन इण्टर कालेज लखनऊ से इण्टरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त किया। बुनकर समाज से सबन्ध रखने वाले डॉक्टर अबरार अहमद किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर जीएसवीएम कानपुर से पोस्ट ग्रेजुएट (एमडी) बाल रोग विशेषज्ञ की शिक्षा ग्रहण कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। डॉक्टर अबरार अहमद वर्तमान समय महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कालेज सददरपुर में वरिष्ठ रेजिडेंट (एसआर) पद पर कार्यरत हैं और उन्होंने यूपीपीएससी की चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 पीडियाट्रिशियन की परीक्षा दिया जिसका इंटरव्यू गत 06 जून को हुआ था। गत दिनों जब परिणाम आया तो डॉक्टर अबरार अहमद ने प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया। डॉक्टर अबरार अहमद को लगातार बधाइयां मिलने का सिलसिला जारी है।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.