WhatsApp Icon

पीसीएस परीक्षार्थियों को नहीं होगी कोई परेशानी, प्रशासन ने उठाया बड़ा कदम

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: रविवार को आयोजित होने वाली पीसीएस की परीक्षा को जहां कड़ी सुरक्षा के बीच नकलविहीन बनाने की मुहिम में प्रशासन जुटा हुआ है वहीं ठण्ड के मौसम को देखते हुए परीक्षार्थियों की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्था करने में भी जुटा हुआ है।
टाण्डा उपजिलाधिकारी डॉक्टर शशि शेखर ने टाण्डा के तीन स्थानों पर परीक्षार्थियों के रुकने व खाने पीने की व्यवस्था कराया है जबकि जलालपुर नगर पालिका ईओ द्वारा एक स्थान पर व्यवस्था किया गया है।


टाण्डा एसडीएम श्री शशिशेखर ने उबैदुर्रहमान प्रबन्धक एसएम मैरिज लान छज्जापुर, प्रदीप मौर्य प्रबन्धक शांति मैरेज़ लान सिकंदराबाद व दयानन्द मौर्य प्रबन्धक मौर्य मैरेज लान पुन्थर से वार्ता उपरांत आपसी सामंजस बैठाते हुए उक्त स्थानों पर परीक्षार्थियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था करा दिया है। एसएम मैरेज़ लान के लिए मोबाइल नंबर 9956400700 व 9336198004, मौर्य मैरिज लौन पुन्थर के मोबाइल नंबर 9453069111 व 7081722000 तथा शांति मैरिज लान के मोबाइल नंबर 9838655782 व 707223510 से संपर्क किया जा सकता है।
जलालपुर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने भी पीसीएस परीक्षार्थियों के लिए आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट के सहयोग से गायत्री मंदिर में ठहरने व भोजन की व्यवस्था किया है। जनपद के कई अन्य स्थानों पर भी सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा परीक्षार्थियों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था की गई है। जलालपुर नगर पालिका परिषद और आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट द्वारा गायत्री मंदिर में व्यवस्था की गई है जिसके लिए मोबाइल नम्बरन9838732527 जारी किया गया है। उक्त सेवा में कृष्ण कुमार उर्फ रेनू गुप्ता कुलदीप अग्रहरि गुलाम सुभानी संदीप अग्रहरि आलोक बाजोरिया हृदय शंकर विनोद मेहरोत्रा आदि लगे हुए हैं।
बहरहाल जनपद में रविवार को होने वाली पीसीएस की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए कई स्थानों पर ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था किया गया है जिससे किसी भी परीक्षार्थी को कोई परेशानी ना होने पाए।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.