WhatsApp Icon

19 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व सीसीटीवी की निगरानी में सकुशल सम्पन्न हुई पीसीएस की परीक्षा

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पीसीएस परीक्षा 2024 को सकुशल संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के साथ जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।डीएम एसपी द्वारा बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर तथा रमाबाई राजकीय महिला महाविद्यालय अकबरपुर का किया औचक निरीक्षण।

जनपद के समस्त 19 परीक्षा केंद्रों पर सकुशल एवं शांति पूर्वक परीक्षा संचालित हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई है, मजिस्ट्रेट नियमित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं, सभी परीक्षा केंद्रों पर आयोग के निर्देशानुसार सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है। इसी के साथ ही समस्त परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है पर्याप्त संख्या में सादी वर्दी में भी पुलिस के जवान एवं अन्य एजेंसियां निरंतर क्षेत्र में भ्रमणशील हैं।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.