WhatsApp Icon

विभाग ने की थी भव्य तैयारी किंतु मंत्री ने किया कार्यकर्ता के घर पर भोजन

Sharing Is Caring:

 

राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने किसानों से मोटे अनाज की खेती करने का किया आवाहन

अम्बेडकरनगर: कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों की शिलान्यास, किसानों को पौध वितरण एवं सम्मानित और किसान गोष्ठी में आए उद्यान, कृषि निर्यात, विदेश व्यापार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह ने रमा शंकर प्रभा महाविद्यालय सुखारी गंज में भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी की अध्यक्षता, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा, रमा शंकर सिंह, जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव की उपस्थिति एवं जिला उपाध्यक्ष डाक्टर रजनीश सिंह की संचालन में किया।

गौर करने वाली बात यह है कि उद्यान विभाग द्वारा राज्यमंत्री के आवभागत में भव्य तैयारी किया गया था लेकिन मंत्री ने विभाग द्वारा किए गए व्यवस्था को नकार कर भाजपा कार्यकर्ता के घर भोजन किया।
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश सिंह ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम में कटेहरी विधान सभा क्षेत्र की 6 करोड़ 20 लाख रुपए से होने वाले 13 सड़कों के निर्माण की आधारशिला रखने के बाद एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत किसानों को पौध वितरण एवं प्रशस्तिपत्र दे कर सम्मानित करते हुए 6 उद्यमियों को 42 लाख,20 लाख,10 लाख,9 लाख,6 लाख,4 लाख रुपए का ऋण चेक के द्वारा दिया।
राज्यमंत्री दिनेश सिंह ने भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न किसान गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मेहनती किसान के विभिन्न उपयोगी फसलों की उत्पादन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें किसान हितों में निरंतर योजनाओं को लागू कर रही हैं। कहा की देश और प्रदेश की जीडीपी ग्रोथ में किसानों की बड़ी भूमिका रहती है।उन्होंने किसानों से उत्तम और उन्नतिशील खेती किए जाने का आवाहन करते हुए कहा कि किसान अपनी ब्रांडिंग फसल तैयार करें जिसको विदेशों में भेजने की जिम्मेदारी सरकार उठायेगी। कहा कि वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान भाई अपने फसल की उत्पादन बढ़ा सकते हैं।किसानों के फसलों की एमएसपी की दर में भाजपा सरकार में बड़ी वृद्धि की गई है। उन्होंने किसानों से मोटे अनाज की खेती करने का आवाहन किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।
भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि अन्नदाता किसान की भूमिका देश की प्रगति और विकास में अत्यधिक रहती है जिनके फसलों के माध्यम से विदेशी मुद्रा भंडारण में सहयोग मिलता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सेशन पर वैज्ञानिक लगातार किसानों की उन्नति खेती के लिए शोध कर नए नए बीजों को बाजार में उपलब्ध करा रहे हैं।उन्होंने मुख्य अतिथि सहित कार्यक्रम में शामिल किसानों का स्वागत करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,विद्यावती राजभर,जिलामंत्री विनय पाण्डेय, ब्लाक प्रमुख अनिल वर्मा मौसम,प्रतिनिधि डाक्टर राना वीर सिंह, विजय नारायन शुक्ला, मण्डल अध्यक्ष सुभाष वर्मा,धीरेंद्र प्रताप सिंह,कृषि विभाग के अधिकारी,कर्मचारियों के साथ ही सैकड़ों किसान शामिल रहे।उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में दी है।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.