WhatsApp Icon

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से विद्यालय जा रही दो शिक्षिकाएं घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: सोमवार को विद्यालय जा रही दो अध्यापिकाएं अज्ञात वाहन को चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गईं, सूचना पर पहुंचे परिजनों ने निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गम्भीर स्थित को देखते हुए परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर एक महिला शिक्षिका की हालत गंभीर बनी हुई है।


जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के नगर के नकटी गढ़ैया निवासी सरोज सोनकर, जलालपुर कस्बे की ही निवासी वाजिदा तबस्सुम हंसवर थाना क्षेत्र के आरिफपुर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी, जो समयानुसार विद्यालय के लिए स्कूटी से रवाना हो कर जा रही थी। जब वह कोतवाली क्षेत्र के नंदापुर के पास पहुंची थी इसी दौरान सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया। टक्कर में दोनों शिकाकाएं गिर गई जिसमें वजीदा तबस्सुम के सर में गंभीर रूप से चोट लग गईं। जबकि दूसरी शिक्षिका भी घायल हो गई। शिक्षिका की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने जलालपुर निजी अस्पताल ले गई जहां से जिला अस्पताल ले गए। जहां से परिजनों ने जिला अस्पताल से अकबरपुर के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिसमे सरोज सोनकर की हालत सामान्य है वहीं वाजिदा तबस्सुम की हालत गंभीर बनी हुई है।

अन्य खबर

बसखारी में ग्रीनलैंड चिल्ड्रेन एकेडमी का भव्य वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

नगर पंचायत में खुली लापरवाही की पोल: हाईटेंशन खम्भे को हटाए बिना बना दी सीसी रोड, अफसरों ने आंख मूंदकर किया ओके

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.