अम्बेडकरनगर: गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को रिलायंस ट्रेंड्स टांडा ने प्रसिद्ध शिशु मंदिर विद्यालय में आयोजित विद्यार्थी प्रतिभागी प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
उक्त प्रतियोगिता में कुल 165 बच्चों ने भाग लिया जिसमें प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया गया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी छात्रों को रिलायंस ट्रेंड्स द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गया।मुख्य अतिथि के तौर पर वरिष्ठ समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा ने रिलायंस ट्रेंड द्वारा आयोजित विद्यार्थी प्रतिभागी प्रतियोगिता कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओ से छात्रों का मानसिक व शारीरिक विकास होता है।उक्त मौके पर श्याम बाबू, सभासद घिसियावन मौर्य, रमेश गुप्ता आदि सहित रिलायंस ट्रेंड्स के प्रबंधक व स्टाफ और सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रामचंद्र शुक्ला एवं शिक्षक गण आदि संभ्रांत लोग मौजूद रहें।
रिलायंस ट्रेंड्स टांडा ने गणतंत्र दिवस पर विद्यार्थी प्रतिभागी प्रतियोगिता आयोजित कर 165 विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित





