WhatsApp Icon

स्कूल में बीमार पड़ा यूकेजी छात्र, इलाज व सूचना न मिलने से मौत, आक्रोश

Sharing Is Caring:

पोस्टमार्टम की तैयारी, विद्यालय प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग

अम्बेडकरनगर: मालीपुर थाना क्षेत्र के बरौली आशानंदपुर (नोखवा) गांव में छह वर्षीय छात्र अंश की संदिग्ध हालात में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक जयनारायण सरस्वती विद्या मंदिर में यूकेजी का छात्र था।


परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को स्कूल में पढ़ाई के दौरान अंश को अचानक तेज पेट दर्द और उल्टियां शुरू हो गईं। बच्चा काफी देर तक स्कूल में तड़पता रहा, लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने न तो उसका उपचार कराया और न ही इसकी सूचना परिजनों को दी।

आरोप है कि छुट्टी के बाद गंभीर हालत में बच्चे को स्कूल बस से घर के पास उतार दिया गया। बस में भी उसकी तबीयत बिगड़ी रही और वह खून की उल्टी करता रहा। अन्य बच्चों की मदद से वह किसी तरह घर पहुंचा।
दृष्टिबाधित माता-पिता अंश को जलालपुर के एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। देर शाम उसकी हालत और बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। अगले दिन परिजनों ने शव को दफना दिया। बाद में परिजन उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता से मिले और शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने तथा विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। लोगों ने स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठाते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अन्य खबर

जलालपुर में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, सजने लगे झूले-सिंहासन; लड्डू गोपाल के श्रृंगार से गुलजार हुआ बाजार

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

error: Content is protected !!