WhatsApp Icon

बेधड़क होकर हिस्ट्रीशीटर कबाड़ी काट रहा था ट्रक कि अचानक पहुंच गए सीओ और–

Sharing Is Caring:

ट्रक चोरी करने में एक सिपाही के संलिप्त होने की चर्चाएं

अम्बेडकरनगर: टाण्डा-इल्तिफ़ातगंज मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे बेधड़क होकर खुलेआम मशहूर कबाड़ी व हिस्टिशीटर एक ट्रक को काट रहा था कि अचानक सीओ टाण्डा पहुंच गए जिसससे हड़कंप मच गया। उक्त ट्रक को कबाड़ी तक पहुंचाने में एक सिपाही की संलिप्तता की चर्चा है। पुलिस ने कटे हर ट्रक को अपने कब्जे में ले लेकर जांच शुरू कर दिया है।


अलीगंज थानाक्षेत्र के सम्हारिया पेट्रोल पंप के निकट कबाड़ी विशाल जायसवाल द्वारा ट्रक संख्या यूपी 45 टी 1813 को ग्लैण्डर मशीन के सहारे सड़क के किनारे काट रहा था कि मुखबिर की सूचना पर सीओ टाण्डा शुभम कुमार मौके पर स्वयं पहुंच गए जिससे आसपास हड़कम्प मच गया। कबाड़ी विशाल द्वारा ट्रक का कागजात व एआरटीओ द्वारा स्केप की एनओसी नहीं पेश की जा सकी। अलीगंज पुलिस में अधकटे ट्रक को कब्जे में ले लिया तथा एक युवक को हिरासत में लेकर पूंछ तांछ कर रही है।
बताते चलेंकि अलीगंज श्री हंस तिराहा निवासी विशाल जायसवाल व राहुल जायसवाल भाई है और कबाड़ी का काम करते हैं तथा दोनों अलीगंज थाना के हिस्ट्रीशीटर भी हैं।
अलीगंज पुलिस की सूचना पर थाना पर पहुंचे ट्रक मालिक पूरनमल वर्मा निवासी आरियां ने बताया कि 2012 में उन्होंने 12 टायरा ट्रक हिंदुजा फाइनेंस के माध्यम से लिया था जिसमें टैक्स जमा करने के बाद भी फाइनेंस कंपनी उनको टेक्स की नोटिस दिया था और मामला उपभोक्ता फोरम में चला गया। श्री वर्मा ने बताया कि उपभोक्ता फोरम में हिंदुजा फाइनेंस पराजित होने के बाद लखनऊ में अपील कर दिया जिस सम्बन्ध में आगामी 03 दिसंबर को पेशी है। ट्रक स्वामी ने बताया कि मुकदमा होने के कारण उक्त ट्रक को 2015 में ही पाकीजा राइस मिल पर खड़ा कर दिया गया था लेकिन तीन चार वर्ष पहले पाकीजा राइस मिल से ट्रक को हटा कर मोजनपुर क्रासिंग के पास खड़ा किया गया था जिसकी लगातार देख भाल हो रही थी लेकिन शुक्रवार को पता चला कि उनका ट्रक कबाड़ी द्वारा काटा जा रहा है।
चर्चा है कि गुरुवार रात्रि लगभग 08:30 बजे कबाड़ी विशाल व राहुल द्वारा उक्त ट्रक को क्रेन के सहारे अलीगंज थाना पर तैनात सिपाही अर्जुन की मदद से सम्हारिया पर लाया गया और उसकी ग्लैण्डर मशीन के सहारे उसकी कटाई शुरू कर दी गई।
सीओ टाण्डा शुभम कुमार ने बताया कि मौके पर ट्रक की कटाई हो रही थी जिससे अलीगंज पुलिस के कब्जे में दिया गया है और अन्य कागजात सम्बन्धित जांच की जा रही है।
बहरहाल क्षेत्र में खूब चर्चा है कि अलीगंज थाना में तैनात सिपाही अर्जुन की मदद से वर्षों से खड़ा ट्रक क्रेन की मदद से खींच कर कबाड़ी द्वारा चोरी कर लाया गया जिसकी सूचना ट्रक स्वामी को नहीं दी गई थी और बिना वैध कागजात के सड़क के किनारे ट्रक की कटाई की जा रही थी।

अन्य खबर

“मैदान में गूंजा जोश, आखिरी सीटी पर टूटा सपना”: यूपी पुलिस ने छीना खिताब, अभिनव क्लब रह गया बस एक कदम दूर

अम्बेडकरनगर में पीस पार्टी का दमदार शो: डॉ. अय्यूब के स्वागत में उमड़ा सैलाब, ‘बी टीम’ सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया सीधा जवाब

अम्बेडकरनगर को मिली दूसरी महिला कप्तान: 2017 बैच की आईपीएस प्राची सिंह बनीं एसपी

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.