WhatsApp Icon

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है अध्यक्ष द्वारा जूती पहन कर तिरंगा फहराने की फ़ोटो

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पूरा देश आज 75वां गणतन्त्र दिवस काफी हर्षोउल्लास के साथ मना रहा है। सरकारी, अर्धसरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं सहित हर जगह पर शुक्रवार की सुबह में देश के गौरव राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। टांडा नगर पालिका परिषद में भी पूर्व वर्षों की तरह गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया जहां पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ द्वारा तिरंगा फहराया कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।

टांडा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना द्वारा जूती पहन कर तिरंगा फहराते समय की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने का आरोप भी लगाया हालांकि अधिवक्ताओं के अनुसार जूता पहन कर ध्वजारोहण करना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं माना जा सकता है क्योंकि कानून में जूता पहन कर ध्वजारोहण करने अथवा ना करने के सम्बंध में कोई दिशा निर्देश नहीं है।
बहरहाल टांडा नगर पालिक अध्यक्ष द्वारा जूती पहन कर ध्वजारोहण करने की फ़ोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बताया जा रहा है हालांकि कानून के जानकार इसे अपमान नहीं मान रहे हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

बसपा को करारा झटका! कांशीराम के पुराने सिपाही क़मर हयात अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सियासी भूचाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.