WhatsApp Icon

ठेकेदारों की मनमानी का खामियाजा भुगत रहे हैं नगरवासी, नाराज़ ईओ ने शीघ्र कारण पूरा करने का दिया निर्देश

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: जलालपुर नगर पालिका द्वारा करवाये जा रहे कार्यों में ठेकेदारों की मनमानी और उदासीनता का खामियाजा नगर क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ रहा है। नगर क्षेत्र में चल रहे तमाम विकास कार्यों में इसकी वजह से लेट लतीफी देखी जा सकती है जिससे न केवल आवगमन में समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं बल्कि दो पहिया सवार दुर्घटना का शिकार भी बन रहे हैं।


एक मामला जलालपुर नगर के अति व्यस्तम चौराहा जमालपुर का है। चौराहे से बसखारी रोड के मोड़ से लगभग 100 मीटर नाली और खदान का निर्माण कार्य करने के लिए बीते लगभग एक महीने पूर्व खुदाई की गई थी लेकिन ठेकेदार की मनमानी, लापरवाही और गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य करने के कारण स्थानीय लोगों द्वारा विरोध दर्ज कराया गया जिस पर नगर पालिका के वरिष्ठ लिपि राम प्रकाश पांडे द्वारा स्थल निरीक्षण कर मानक के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया गया था। निर्देश मिलने के बाद से ठेकेदार द्वारा उस कार्य को ही अधूरा छोड़ दिया गया जिससे आने जाने वाले राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
इसी प्रकार दूसरा मामला बिजली कॉलोनी के ठीक सामने मालीपुर रोड से अकबरपुर रोड को जाने वाली गली का है जहां पहले खड़ंजा बिछा हुआ था। नगर पालिका परिषद द्वारा इस गली में नाली निर्माण करने के साथ इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा रहा था जो लगभग एक साल से रुका पड़ा है। स्थानीय निवासियों द्वारा अधिशासी अधिकारी से लेकर उप जिलाधिकारी तक शिकायत करने के बावजूद अभी तक सिर्फ मिटटी डलवा कर काम रोक दिया गया है जिसकी वजह से तमाम बाइक सवार बारिश के मौसम पानी भर जाने से फिसलन के कारण दुर्घटना का शिकार होते रहते हैं।
इस संबंध में नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों मामले संज्ञान में है। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जल्दी ही कार्य को पूरा करवा दिया जाएगा।

अन्य खबर

“फर्जी गैस कालाबाजारी का बम फुस्स!” रंजिश में डीएम को लिखी शिकायत, छापेमारी में प्रशासन खाली हाथ

अलविदा जुमे की नमाज़ अकीदत के साथ अदा, काली पट्टी बांधकर शिया समुदाय ने जताया सांकेतिक विरोध

टाण्डा: 21,551 दीपों की आलोकित आस्था, सरयू तट पर गूंजा नव संवत्सर 2083 का भव्य स्वागत

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.