अम्बेडकरनगर: ठण्ड शुरू होते ही शातिर चोरों की सक्रियता बढ़ने लगी है। बीती रात्रि एक घर को निशाना बना कर नगदी व ज़ेवरात पर हाथ साफ कर लिया है। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस से मदद की गोहार लगाई है।
मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र के पुन्थर गाँव का है जहाँ बीती रात्रि शातिर चोर ने मो.आरिश पुत्र मो.शाहिद के घर को निशाना बनाते हुए नगदी व ज़ेवरात लेकर चम्पत हो गया।
बीती देर रात्रि में शातिर चोर द्वारा दीवार कूदकर घर के अंदर प्रवेश किया और अपने शातिराना अंदाज़ में अलमारी की चाभी तलाश कर उसमें रखे लगभग 35 हजार रुपया व लगभग 08 लाख की कीमत के ज़ेवरात को ले कर ऐसा चम्पत हुआ कि परिजनों को भनक तक नहीं लगी। सुबह होने पर परिजनों को चोरी होने का पता चला तो डायल 112 पर सूचना देकर स्थानीय पुलिस से भी मदद की गोहार लगाई गई है।





