WhatsApp Icon

कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के दिशा निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द की जाने वाली कार्यवाही के क्रम में थाना कोतवाली टाण्डा पुलिस टीम द्वारा कुवैत में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ टाण्डा कोतवाली में मुकदमा संख्या 257/23 धारा 420, 467, 468, 406, 504, 506 आईपीसी दर्ज था।


वाँछित अभियुक्त नाजिम खान पुत्र मो. ईशा खान निवासी नारायणपुर थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर को टाण्डा पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से घुसड़िया चौराहा, विराम खण्ड 03 की तरफ जाने वाली मोड़ जनपद लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया और टाण्डा कोतवाली पर लाकर विधिक कारवाही के न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया।
कुवैत भेजने के नाम पर आम जनता को ठगने का काम करने वाले नाज़िम के खिलाफ आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है। कोतवाली टाण्डा के उप निरीक्षक अदील अहमद व कांस्टेबल पुष्पेन्द्र कुमार द्वारा हिकमत अमली से गिरफ्तार किया गया।

अन्य खबर

झांसा, शोषण, धमकी व ब्लैकमेलिंग का खेल खत्म: पुलिस ने आरोपी को दबोचा

अम्बेडकरनगर में ग्राम चौपाल व समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान

फर्जी नंबर प्लेट के सहारे लखनऊ तक दौड़ रही हैं कई बसें, बड़ा मामला उजागर, परिवहन विभाग पर भी उठी उंगली, मुकदमा दर्ज

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.