WhatsApp Icon

टाण्डा तजियादार कमेटी ने मोहर्रम के दौरान कराये गए निर्माण कार्यों का भुगतान ना करने की डीएम से की अपील

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: शासन के निर्देश पर मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत टाण्डा नगर पालिका द्वारा कराये गए निर्माण कार्यों से असंतुष्टि प्रकट करते हुए टाण्डा तजियादार कमेटी ने जिलाधिकारी से भुगतान न कराने की अपील किया है।


बताते चलेंकि टाण्डा तजियादार कमेटी के सचिव सैय्यद रईसुल हसन गुड्डू की मांग पर नगर निकाय अनुभाग-06 के उपसचिव सजीवन ने जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर को मोहर्रम पर्व के दौरान आवश्यक निर्माण कार्यों को कराने का निर्देश दिया था जिस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा टाण्डा नगर पालिका को निर्देशित किया गया था। टाण्डा तजियादार कमेटी के सचिव रईसुल हसन गुड्डू ने जिलाधिकारी को पत्र लिखते हुए अवगत कराया कि शासन के स्पष्ट निर्देश के बावजूद नगर पालिका प्रशासन ने नियम विरुद्ध घटिया निर्माण कार्य कराया गया जिससे टाण्डा ताजियादार कमेटी पूरी तरह से असन्तुष्ठ है। श्री गुड्डू का दावा है कि कमेटी से कोई भी समन्वय नगर पालिका परिषद के अधिकारियों द्वारा स्थापित नहीं किया गया, और अपनी मनमर्जी से मोहर्रम में घटिया निर्माण कार्य कराया गया।
जिलाधिकारी को लिखे गए पत्र में कहा गया कि अध्यक्ष के चहेतों से कार्य कराकर मात्र ठेकेदार के पैड का इस्तेमाल कर भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है। श्री गुड्डू ने मांग किया है कि उक्त कार्यों का भुगतना न कोय जाए भविष्य में भुगतान किया जाता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी अध्यक्ष/अधिशाषी अधिकारी/अवर अभियन्ता निर्माण की होगी।

अन्य खबर

बोर्ड परीक्षा से ठीक पहले इंटर की छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

कमिश्नर दरबार पहुंचा टाण्डा तहसीलदार का मामला: तबादले की मांग पर अड़े अधिवक्ता, न्यायिक कामकाज ठप

दरगाह किछौछा शरीफ में भीषण आग से दर्जनभर से अधिक दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.