टाण्डा नगर के तजियादारों में निःशुल्क चीनी वितरण शुरू
अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के तजियादारों में विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी निःशुल्क चीनी का वितरण शुरू किया गया है। सैय्यद मो. काज़िम रज़ा आब्दी उर्फ राजा नजमी द्वारा शुक्रवार को जुमा की नमाज़ के बाद चीनी का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जो लोग शुक्रवार को चीनी नहीं प्राप्त कर सजे हैं वो शनिवार को अवश्य के लें।
टाण्डा नगर क्षेत्र में स्थित सभी इमाम चौक के ज़िम्मेदारों को पूर्व वर्षों की तरह निःशुल्क चीनी वितरण किया जा रहा है। श्री नजमी ने बताया कि राजा साहब की कोठी से तजियादार चीनी प्राप्त कर सकते हैं।
बताते चलेंकि टाण्डा नगर के तजियादारों को सैय्यद मो.रज़ा व कनीज़ फिज्ज़ा बीबी वक्फ के मोतवल्ली सैय्यद मो.काज़िम रज़ा आब्दी उर्फ राजा नजमी द्वारा राजा साहब की कोठी से प्रत्येक मोहर्रम में शबील-ए-हुसैन के उद्देश्य से निःशुल्क चीनी का वितरण सभी तजियादारों में किया जा रहा है। उक्त मौके पर सैय्यद कसीम अशरफ, सैय्यद शान आब्दी, सैय्यद आलीशान आब्दी, अब्दुल माबूद एडवोकेट, अशरफ लाल बाल, सैय्यस दानिश मेंहदी आदि मौजूद रहे।




