अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा के मोहल्लाह सकरावल गल्ला मंडी के निकट रविवार रात्रि में भव्य नातिया मुकाबला कार्यक्रम का आयोजन जश्न-ए-मुस्तफा ग्रुप के बैनर पर आयोजित किया गया जिसमें डेढ़ दर्जन अंजुमनों ने अपने अपने अंदाज में नात-ए-पाक का नज़राना पेश किया।
अकरम जलालपुरी के संचालन में आयोजित भव्य जलसे ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम में जनपद बस्ती के प्रसिद्ध मौलाना अबरार अहमद ने वालदैन (माता पिता) के हकूक पर शानदार बयान किया और टाण्डा सहित देश के हालात पर विशेष दुआ ख़्वानी भी कराई।

उक्त अवसर पर नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिक्षक निर प्रसाद शर्मा, समाजसेवी गुलाम दस्तगीर अंसारी, रामसूरत मौर्य व सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
नातिया मुकाबला में देश दर्जन अंजुमनों ने भाग लिया जिसमें प्रथम पांच अंजुमनों को सम्मानित किया गया। ग्रुप जश्ने मुस्तफा द्वारा कारी इकराम की अध्यक्षता में आयोजित नातिया मुकाबला कार्यक्रम में अंजुमन खादिमाने रसूल को पहला, अंजुमन हक्कनिया को दूसरा, अंजुमन नूरे हिरा को तीसरा, अंजुमन चार यार को चौथा व अंजुमन शहरयार को पांचवा इनाम भेंट किया गया। कार्यक्रम को व्यवस्थित करने में कमर जिलानी, मो.हाशिमी, मो.जेया रुमाम, फैसले आला अक़वम, हामिद चिश्ती, मो.रज़ा, साजिद सोनम आदि जुटे हुए थे।





