अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक आगामी 29 जनवरी को 12 बजे दिन में अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर आशीष सिंह ने अध्यक्ष शबाना नाज़ की अनुमति से आहूत की गई है।
सभासदों की लगातार मांग पर तीन माह बाद बुलाई गई उक्त बोर्ड बैठक के सहारे एक साथ कई निशाना साधने के प्रयास किया जा रहा है हालांकि बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार होने की आशंका प्रकट की जा रही है।टांडा नगर पालिका परिषद के सभासदों का खुश करने एवं उनका आक्रोश ना झेलने के लिए जहां सभी वार्डों में पांच पांच लाख रुपये के कार्य कराने का प्रस्ताव पेश किया जा रहा है वहीं पिछले बोर्ड में 10 लाख रुपये का वित्तीय अधिकार ना प्राप्त करने वाली अध्यक्ष इस बाद 20 लाख रुपये का वित्तीय अधिकार का प्रस्ताव दिया है। नगर पालिका के एक सभासद ने कहा कि 20 लाख रुपये का वित्तीय अधिकार प्राप्त करने के लिए अध्यक्ष द्वारा सभी सभासदों को उनके सहारे पांच पांच लाख रुपये का निर्माण कराने का लॉलीपॉप दिया गया है।
जनचर्चा है कि एक तरफ अध्यक्ष द्वारा 20 लाख रुपये का वित्तीय अधिकार बोर्ड से लगातार मांगा जा रहा है जबकि दूसरी तरफ अध्यक्ष द्वारा 20 लाख से अधिक का भुगतान बोर्ड की प्रत्याशा में कराया जा चुका है, चर्चा है कि जब बोर्ड की प्रत्याशा में अनवरत मोटी रकम का भुगतान अध्यक्ष द्वारा किया जा रहा है तो फिर वित्तीय अधिकार की क्या आवश्यकता है और अगर बोर्ड वित्तीय अधिकार देता है तो पूर्व में दिया गया भुगतान क्या वैध होगा।
गत 20 अक्टूबर 2023 की बोर्ड बैठक में बिना समुचित तैयारी के गृह व जलकर संबंधित रखे गए प्रस्ताव पर पुनः विचार करने का प्रस्ताव रखा गया है और साथ ही साथ गृहकर व जलकर को एक मुश्त जमा करने के लिए ओटीएस योजना लागू करने पर भी बोर्ड में विचार किया जाएगा।
बहरहाल आगमी 29 जनवरी को टांडा नगर पालिका की होने वाली बोर्ड बैठक काफी हंगामेदार होने की आशंका है और आमजनता की नज़रे भी अपने चुने गए सभासदों पर टिकी हुई है कि वो जनहित को ध्यान में रखकर बोर्ड में कार्य करेंगे अथवा सिर्फ अपना मुफाद साधने में जुटेंगे, जो भी हो वो आगामी 29 जनवरी को बोर्ड बैठक में स्पष्ट हो जाएगा।





