WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस ने जुवड़ियों पर शिकंजा कसते हुए चार लोगों को किया गिरफ़्तार

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा जुवड़ियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत एसआई रणजीत सिंह व एसआई सचिन कुमार द्वारा कांस्टेबल राहुल यादव, चमन सिंह, गोविन्द कन्नौजिया के साथ मिलकर मुखबिर की सूचना पर चार लोगों को रंगेहाथ बाजी लगा कर जुआ खेलते गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों में सहाबुद्दीन पुत्र मो. अनवर निवासी मीरानपुरा टाण्डा, अजीम पुत्र गुफरान काशीराम कालोनी टाण्डा, मो. शादाब पुत्र मो. असलम निवासी सिकन्दराबाद टाण्डा व अजहरुद्दीन उर्फ अज्जू पुत्र मो. अकरम निवासी छोटी बाजार शेखपुरा टाण्डा को बिछावट नेहरुनगर टाण्डा से जुआ खेलते हुए ताश के 52 पत्ते व दो हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ 347/25 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

अन्य खबर

दरोगा भर्ती के सपनों पर मौत का पहिया: 112 पीआरबी पर टक्कर का आरोप, दो युवकों की मौत के बाद सड़क जाम

चकबंदी में मनमानी का आरोप: बिना सूचना पैमाइश और खूंटा गड़वाने से भड़के ग्रामीण, बड़े विवाद की आशंका

अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुछ स्थानों पर काली पट्टी बांध कर ईरान पर हमले का विरोध

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.