WhatsApp Icon

अलविदा जुमे पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने जामा मस्जिद पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था, कुछ स्थानों पर काली पट्टी बांध कर ईरान पर हमले का विरोध

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर। रमजान माह के अंतिम शुक्रवार (अलविदा जुमे) की नमाज के अवसर पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने जिले में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के साथ विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की।


इस दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शहजादपुर चौक स्थित जामा मस्जिद का स्थलीय निरीक्षण किया और वहां मौजूद पुलिस बल व अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर तैनात अधिकारियों से जानकारी भी ली।
प्रशासन की निगरानी में रमजान के अंतिम जुमे की नमाज बड़ी शिद्दत, अमन-चैन और शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कहीं भी अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

वहीं दूसरी ओर सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर जामा मस्जिद सहित जलालपुर क्षेत्र के कुछ स्थानों पर नमाजियों ने काली पट्टी बांधकर ईरान पर हुए हमले के विरोध में प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। दहियावर में भी ईरान के समर्थन में मार्च किया गया। लोगों ने शांति और इंसाफ की मांग उठाते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

पूरे जिले में नमाज शांतिपूर्वक संपन्न होने के बाद लोग अपने घरों को लौट गए और क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।

अन्य खबर

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 28 हजार की ठगी, पुलिस ने लौटाए 22,254 रुपये

error: Content is protected !!