अम्बेडकरनगर: औद्योगिक बुनकर नगरी टाण्डा में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अहमद फिटनेस क्लब का मंगलवार को भव्य उद्घाटन किया गया। क्लब का शुभारंभ मुख्य अतिथि सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान व विशिष्ट अतिथि एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष गुलाम दस्तगीर अंसारी व हाफिज अर्शे आलम द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर क्लब संचालक, स्थानीय गणमान्य नागरिक, युवा एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूचना न्यूज़ एडिटर आलम खान ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बेहद जरूरी हो गया है। ऐसे फिटनेस क्लब युवाओं को नशे और गलत आदतों से दूर रखकर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। श्री आलम में क्लब प्रबंधन को इस सराहनीय पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।
टाण्डा नगर क्षेत्र के नैपुरा में स्थित गरीब नवाज मस्जिद के निकट बने क्लब के संचालक मोहम्मद अहमद ने जानकारी देते हुए बताया कि अहमद फिटनेस क्लब में लगभग दो दर्जन आधुनिक और अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध हैं, जिससे शरीर के सभी अंगों की बेहतर एक्सरसाइज की जा सकती है। क्लब का रजिस्ट्रेशन पूर्णतः निःशुल्क रखा गया है तथा नए सदस्यों के लिए तीन दिन का मुफ्त ट्रायल भी दिया जा रहा है।
सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्लब परिसर में स्वच्छ पेयजल एवं शौचालय की समुचित व्यवस्था की गई है। क्लब प्रबंधन ने बताया कि आने वाले समय में फिटनेस ट्रेनिंग, योग कक्षाएं एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि क्षेत्र के लोग स्वस्थ जीवनशैली अपना सकें।
उद्घाटन समारोह के के दौरान मुख्य अतिथि सहित उपस्थित लोगों ने क्लब का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की सराहना किया। उक्त अवसर पर समाजसेवी मो.शाकिर, सभासद ज़ुल्फेखर अहमद लालू, सभासद अमीनचन्द, समाजसेवी काशिफ अंसारी, बाबू भाई, मो.वकार, मो.साजिद, सोनू ब्रांड, सरवर खान, अव्वल टाण्डवी आदि मौजूद रहे।





