आर्ट गैलरी के रूप में तब्दील होगी टाण्डा कोतवाली की एक दालान – परिसर में टाण्डा के ऐतिहासिक स्थलों व धरोहर का लगाया जाएगा फोटो
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम कहना एडिटर-मान्यता प्राप्त पत्रकार) टाण्डा कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद से ही कोतवाली कार्यालय व परिसर का जीर्णोद्धार लगातार जारी है।
कोतवाली कार्यालयों, महिला हेल्प डेस्क, परिसर व भोजनालय का सीओ टाण्डा शुभम कुमार सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता को परखा और कई दिशा निर्देश दिया। टाण्डा सीओ श्री शुभम ने टाण्डा कोतवाली में हो रहे कार्यों की सराहना करते हुए कोतवाली परिसर में शीघ्र पेड़ों को लगाने का निर्देश दिया।
बताते चलेंकि 150 वर्षों पुरानी टाण्डा कोतवाली का कार्यालय, कमरा, दालान, भोजनालय आदि काफी जीर्णशीर्ण हो चुका था जिसे आधुनिक बनाने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ के दिशा निर्देश में कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी द्वारा दो माह से अधिक समय से जीर्णोद्धार कराने का कार्य जारी है। कोतवाली निरीक्षक श्री रघुवंशी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र की सभी चौकियों व बीट के लिए अलग अलग टेबल की व्यवस्था की जा रही है तथा कोतवाली के मुख्य गेट के बगल ही महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है। पूरे कोतवाली परिसर की विद्युत व्यवस्था को व्यवस्थित कराया जा रहा है तथा कोतवाली परिसर की दालान को आर्ट गैलरी के रूप में तब्दील कर टाण्डा के ऐतिहासिक स्थलों व धरोहरों की फ़ोटो भी सजाई जाएगी।




