WhatsApp Icon

टाण्डा पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर सहित चार शातिर अभियुक्तों को भेजा जेल, स्कूल में हुई चोरी का किया खुलासा

Sharing Is Caring:

 

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर क्षेत्र के कोइराना ने संचालित एसएम मेमोरियल जूनियर विद्यालय में ताबड़तोड़ चोरी करने वालों को टाण्डा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है तथा भारी मात्रा में चोरी हुए कम्प्यूटर सम्बन्धित सामग्री बरामद कर लिया। गिरफ्तार शातिर अभियुक्तों में हिस्ट्रीशीटर अपराधी भी शामिल है।


टाण्डा पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह ने बताया कि टाण्डा कोतवाली के नगर क्षेत्र में संचालित प्राइमरी स्कूल में गत 09 सितंबर को शातिर चोरों ने छात्रों की शिक्षा व ऑफिस कार्य का कम्प्यूटर पार्ट चोरी किया और 13 सितंबर को सीपीयू आदि चोरी कर ले जा रहे थे कि सकरावल चौकी इंचार्ज राम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में भ्रमण कर रही पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को समान ले जाते समय रोक कर पूंछतांछ किया जिससे अभियुक्तगण फरार होने की राह देखने लगे लेकिन हिकमत अमली से हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आकाश पुत्र लक्ष्मी निवासी सकरावल पूरब, मो.शाहिल पुत्र शमीम निवासी बरिया सकरावल, अमन पुत्र इकबाल निवासी रहमत बाग व हिस्ट्रीशीटर मो.तौसीफ पुत्र मो.तौफीक निवासी नैपुरा शामिल है। अभियुक्तों के कब्जे में भारी मात्रा में चोरी हुए कम्प्यूटर सम्बन्धित सामान बरामद कर लिया गया है।

अन्य खबर

रात के अंधेरे में किसान की मेहनत जली—सरसों की तैयार फसल में लगाई आग, सालभर की कमाई राख

प्रसिद्ध एएम आंख एवं मैटरनिटी हॉस्पिटल की भव्य रोज़ा इफ्तार पार्टी, बड़ी संख्या में रोज़ेदार हुए शामिल

शराब-चिकन पार्टी के बाद ट्यूबवेल पर हुई थी हत्या: साथी ही निकला कातिल, आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.