WhatsApp Icon

बेसूद साबित हुई टांडा नगर पालिका की बोर्ड बैठक – नहीं पास हो सका वार्षिक बजट

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा नगर पालिका पसिषद का वार्षिक मूल बजट 2024-25 को बोर्ड ने सर्वसम्मति से निरस्त कर दिया।


लोकसभा आदर्श चुनाव आचार संहिता के समाप्त होने के बाद टांडा नगर पालिका परिषद की बहुप्रतीक्षित बोर्ड बैठक नगर पालिका की मदनी हाल में अपने समयानुसार शनिवार अपराह्न 03 बजे शुरू हुई। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शबाना नाज़ की अध्यक्षता व नगर पालिका सचिव/ अधिशाषी अधिकारी डॉ आशीष सिंह के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में विशेष प्रस्ताव के रूप में नगर पालिका का वार्षिक मूल बजट 2024-25 पेश किया गया जिसे संभ्रांत सभासदों ने सर्वसम्मति से खारिज कर दिया। सभासदों ने विशेष प्रस्ताव से पहले पूर्व की बोर्ड बैठक में पास हुए कार्यों पर चर्चा किया जिसमें अधिकांश कार्य लंबित होने से सभासद नाराज़ नज़र आए। नगर पालिका परिक्षेत्र में टेक्सी नीलामी ना करा कर बिना बोर्ड की सहमति से एक विशेष ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दिए जाने पर सभासदों ने काफी नारजगी ज़ाहिर किया जिसको लेकर सभासदों व नगर पालिका प्रशासन के बीच तीखी बहस भी हुई। बोर्ड के अन्य प्रस्ताव के तहत जनवरी 2024 से जून 2024 तक के मासिक विवरण को बोर्ड के समक्ष सूचनार्थ पेश किया गया जिसे बोर्ड ने स्थगित कर दिया।
बहरहाल नगर पालिका प्रशासन तीन माह बाद भी वार्षिक मूल बजट 2024-25 को पास कराने में नाकाम रही और बिना बोर्ड की सहमति के टेक्सी स्टैंड वसूली कराने पर भी बोर्ड की नाराजगी का सामना करना पड़ा।

अन्य खबर

एनटीपीसी को वैश्विक सम्मान, TIME एशिया-प्रशांत 2026 की श्रेष्ठ कंपनियों में दर्ज

घंटों मंथन के बाद एसडीएम व अधिवक्ताओं के बीच बनी सहमति, कार्य बहिष्कार वापस

हज 2026 : टाण्डा में दूसरा टीकाकरण व प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न, 114 हज यात्रियों को पिलाई गई पोलियो खुराक

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.