अम्बेडकरनगर: टांडा अधिवक्ता संघ का एक वर्षीय चुनाव गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल सम्पन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अधिवक्ता मो.मोकीम ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी दिलीप कुमार मांझी से 13 मतों से विजय प्राप्त कर लिया है। मो.मोकीम को कुल 44 मत मिले थे जबकि दिलीप कुमार मांझी को 31, नरेंद्र प्रसाद पांडेय को 27, अरुण प्रकाश वर्मा को 06 व राम सागर धुरिया को मटर 02 मत प्राप्त हुआ।
उपाध्यक्ष पद पर दिनेश कुमार वर्मा 68 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विद्याराम चौहान से 27 मतों से जीत गए।
टांडा अधिवक्ता संघ के महामंत्री पद के लिए मात्र दो उम्मीदवार थे जिसमें संजीव प्रताप सिंह 74 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी चन्द्रेश वर्मा से 38 मतों से विजयी हुए। संयुक्त मंत्री पद पर अधिवक्ता अब्दुल माबूद 67 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राम सुंदर से 40 मतों से जीत गए हैं।
टांडा अधिवक्ता संघ के एक वर्षीय चुनाव में अध्यक्ष मो.मोकीम, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा, महामंत्री संजीव प्रताप सिंह व संयुक्त मंत्री अब्दुल माबूद निर्वाचित हुए हैं। एलडर्स कमेटी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दिया है।





