अम्बेडकरनगर: औद्योगिक नगरी टांडा में आगामी रविवार की रात्रि में होलिका दहन व सोमवार को होली जुलूस को सकुशल व व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की रात्रि में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।
होली जुलूस टांडा के अध्यक्ष रामजीत साहू की अध्यक्ष में अंतिम बैठक ऐतिहासिक प्राचीन धार्मिक स्थल श्री झारखण्ड महादेव मंदिर के प्रांगण में सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन होली जुलूस के महामंत्री दिनेश मौर्य ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए अधिवक्ता अजय प्रताप श्रीवास्तव ने अवगत कराया कि रविवार को होलिका दहन रात्रि 10:30 बजे किया जाएगा तथा श्री झारखंड महादेव मन्दिर से ऐतिहासिक होली जुलूस प्रातः 09 बजे निकलेगा। इस बार जुलूस में ट्रैक्टर ट्राली पर फगुवा गाने वाली टीम मुख्य आकर्षक का केंद्र रहेगी। बैठक को संबोधित करते हुए श्याम बाबु गुप्ता ने कहा कि होलिका दहन को सभी स्थानों पर एक साथ किया जाए तो सुंदर लगेगा।

सोमवार प्रातः 09 बजे निकले वाले ऐतिहासिक होली जुलूस में पूर्व वर्षों की तरह डीजे, ढोल नगाड़ा सहित मारुत चौरसिया उर्फ पुल्लू चौरसिया अपना रूप बदल अलग अंदाज में टांडा वासियों को होली की बधाई देंगे। बताते चलेंकि पुल्लू चौरसिया पूर्व होली जुलूस में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रूप धारण कर खूब वाहवाही बटोरी थी। बैठक में पूर्व वर्षी की तरह ऐतिहासिक जुलूस को काफी शान व शौकत से निकालने पर सर्वसहमति बनी। उक्त मौके पर महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, घिसियावन मौर्य, शम्भू नाथ शर्मा, दिनेश नारायण सिंह, राजेन्द्र अग्रवाल उर्फ बबुआ अग्रवाल, जंग बहादुर चौरसिया, सतीश जायसवाल, राकेश सोनकर, अनिल कन्नौजिया, श्रवण गुप्ता, विशू सलूजा, घिरिराज मद्धेशिया, अमर शंकर वर्मा, देवी प्रसाद गुप्ता, जयपाल मौर्य आदि मौजूद रहे।





