अम्बेडकरनगर: इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव में गत दिनों सगे भाई-बहन के डूबने से गई मौत के मामले में पिता के द्वारा हत्या की आशंका व्यक्त करने पर शव को 48 घंटा बाद कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया गया। उक्त पूरी प्रक्रिया मजिस्ट्रेट के निगरानी एवं वीडियोग्राफी के साथ कराई जा रही है।
मृतक बच्चों के पिता द्वारा जिलाधिकारी से हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराने की गोहार लगाई गई थी। जिलाधिकारी के आदेश पर शव को मजिस्ट्रेट की निगरानी में निकाला गया और मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया।
बताते चलेंकि इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव के रूकुमकेश वर्मा की बड़ी पुत्री 05 वर्षीय ओजस्वी व 03 वर्षीय आयुष की संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से शव बरामद हुआ था। चर्चा थी कि दोनों सगे भाई बहन खेलते समय तालाब में डूब गये थे इसलिए दोनों बच्चों को दफन कर दिया गया था लेकिन मृतकों के पिता ने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी से गोहार लगाई थी जिसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर दफन किये गए दोनों बच्चों के धाव को 48 घंटा बाद बाहर निकल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।




