WhatsApp Icon

राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर एकलव्य स्टेडियम व टीएपीजी से आई दिल जीत लेने वाली तश्वीरें

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यकय पर स्थित एकलव्य स्टेडियम एवं टांडा नगर क्षेत्र के टीएपीजी कॉलेज से दिल को जीत लेने वाली मनमोहक तश्वीरें सामने आई है जिसकी हर कोई सराहना कर रहा है।
टांडा नगर क्षेत्र के बहुप्रसिद्ध त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय (टीएपीजी) में गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस काफी धूमधाम से मनाया गया। टीएनपीजी के प्रांगण में देश का विशाल मानचित्र बना कर मानव श्रंखला बनाई गई तथा टांडा अम्बेडकर नगर भी लिखा गया और उक्त खूबसूरत दृश्य को ड्रोन कैमरे की मदद से कैद किया गया जिसकी तश्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई और उसकी जमकर सराहना हो रही है। उक्त मौके पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, टांडा उपजिलाधिकारी सचिन यादव, सीओ टांडा संजय नाथ तिवारी, नगर पालिका ईओ डॉक्टर आशीष सिंह सहित टांडा बीडीओ आदि मौजूद रहे।
दूसरी तरफ जनपद मुख्यालय के एकलव्य स्टेडियम में भी 53 सौ लोगों के सहारे देश का मानचित्र भरा है जिसकी विशेषता रही कि मानचित्र को तिरंगा के रूप में प्रस्तुत किया गया जो काफी रोचक रहा।
बहरहाल टांडा के टीएपीजी कॉलेज व एकलव्य स्टेडियम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं देश के मानचित्र पर मानव श्रंखला बना कर आमजनों का दिल जीत लिया और उसकी दिलकश तश्वीरों को लोग सहेज भी रहे हैं।

अन्य खबर

टाण्डा में “मॉर्डन होम इंटेरिअर डिजाइन” दुकान का भव्य उद्घाटन, एक ही छत के नीचे इंटीरियर की पूरी सुविधा

टांडा नगर पालिका परिषद ने नियुक्त किया विधिक अधिवक्ता, पालिका मामलों की पैरवी का जिम्मा सौंपा

बसपा को करारा झटका! कांशीराम के पुराने सिपाही क़मर हयात अंसारी ने छोड़ी पार्टी, सियासी भूचाल

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.