WhatsApp Icon

कॉलेज में स्मार्टफोन पाकर खिल उठा छात्राओं का चेहरा

Sharing Is Caring:

तकनीकी सशक्तिकरण के उद्देश्य से वितरण किया गया स्मार्ट मोबाइल फोन

 

अम्बेडकरनगर: स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज हीरापुर स्थित नारायणपुर, प्रीतमपुर में स्मार्टफोन वितरण समारोह आयोजित हुआ। डा. राम उजागर वर्मा की अध्यक्षता तथा अजय कुमार चौबे के संचालन में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा व विशिष्ट अतिथि टांडा एसडीएम डॉ.सचिन यादव ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध उत्तर प्रदेश में अध्यनरत युवाओं के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्टफोन काफी उपयोगी सिद्ध होगा। छात्र-छात्राओं को चाहिए कि स्मार्टफोन के द्वारा आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए इसका सदुपयोग करें एवं इसके दुरुपयोग से बचने की सलाह भी दी। सितारे उर्दू एवार्ड से सम्मानित मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा शिक्षा समाज की आधारशिला है सभ्य समाज की स्थापना के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है।और यही बच्चे बच्चे देश के भविष्य हैं, इसलिए इन्हें रोजगार परक शिक्षा देने की जरूरत है। प्रबंधक कमला प्रसाद वर्मा ने कहा कि गरीब छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने में तकनीकी यंत्र का सदुपयोग करना ज्यादा बेहतर होगा। यदि छात्र ईमानदारी के साथ अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करेंगे तो उन्हें कामयाबी अवश्य मिलेगी।तथा उन्होंने महाविद्यालय के विकास कार्यों एवं प्रगति की आख्या प्रस्तुत की।समारोह में प्राचार्य डॉ.ध्यान चंद वर्मा ने कहां कि युवाओं को चाहिए कि पढ़ाई का संकल्प लेकर आगे बढ़ाने की नसीहत देते हुए कहा कि कठिन परिश्रम करके ही ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है।और देश के विकास में यही छात्र महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं, तथा उन्होंने आए हुए मेहमानों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।महाविद्यालय में 227 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन वितरित किया गया।इस दौरान इंद्रजीत यादव, अमित यादव, सुग्रीव कनौजिया, मनीराम यादव, विशाल, विकास, सुधा पांडेय, खालिद,शाहीन, उषा पांडेय और ममता, सानिया,रिजवाना व अन्य मौजूद थे।

अन्य खबर

सपा में ‘मुस्लिम चेहरों’ की मजबूती: कमर हयात अंसारी का ताबड़तोड़ स्वागत, प्रकट किया धन्यवाद

अफवाहों पर लगाम: जिले में गैस-डीजल-पेट्रोल भरपूर, बिना घबराहट करें एप्प से बुकिंग—डीएसओ की कड़ी चेतावनी

भूलेपुर मुशायरा: अहमद हाशिम मालेगांव के इस्तकबाले में सजी अदबी महफिल, शायरों ने बिखेरा शब्दों का जादू

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.