WhatsApp Icon

UPPSC में अंबेडकरनगर का परचम: कई होनहारों ने हासिल की बड़ी सफलता, SDM से लेकर DSP तक पदों पर चयन

Sharing Is Caring:

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की परीक्षा में जनपद अंबेडकरनगर के कई होनहार अभ्यर्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित इन युवाओं की उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है और यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तेंदुआ ग्राम निवासी पूजा तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सातवीं रैंक हासिल की और उनका चयन एसडीएम पद पर हुआ है। वहीं जैनापुर सिकंदरपुर निवासी सृष्टि चौधरी का भी एसडीएम पद पर चयन हुआ है। एकडल्ला गांव निवासी विपिन देव यादव का चयन वर्क ऑफिसर पद पर हुआ है, इससे पूर्व वे आईएएस परीक्षा में 316वीं रैंक भी प्राप्त कर चुके हैं।

इसी क्रम में प्रिंस पटेल का चयन असिस्टेंट कमिश्नर पद पर हुआ है। एदिलपुर गांव निवासी अभिषेक वर्मा, ग्राम बड़गांव निवासी अविरल वर्मा, खजावा निवासी हर्ष सिंह तथा राज सिंह का चयन नायब तहसीलदार पद पर हुआ है।

वहीं कोमल रावत, अभिनंदन सिंह और अभिषेक पाल ने खंड विकास अधिकारी (BDO) पद पर सफलता हासिल की है। मयंक मौर्य का चयन सेल टैक्स ऑफिसर तथा विष्णु कांत मिश्रा का चयन वाणिज्य कर अधिकारी पद पर हुआ है। इसके अलावा विमलेश यादव ने डिप्टी एसपी पद पर चयनित होकर जिले का मान बढ़ाया है।

जनपद के इन प्रतिभाशाली युवाओं की सफलता पर क्षेत्र के शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने खुशी जताते हुए सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी है। लोगों का कहना है कि इन युवाओं की उपलब्धि जिले के छात्रों के लिए प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।

सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएँ। नीचे देखें फ़ोटो।

अन्य खबर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

बरक्षा के दिन टूटा रिश्ता: “लड़की नहीं करना चाहती शादी”, एक फोन ने उड़ाए अरमान

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.