अम्बेडकरनगर: ड्यूटी पर आये सीमा सुरक्षा बल के जवान की दिल का दौरा पड़ने के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई है। सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे डीएम एसपी ने पूरी जानकारी प्राप्त किया।
विधानसभा उप चुनाव 2024 के दृष्टिगत शांति/क़ानून व्यवस्था हेतु एसएसबी 50वीं बटालियन बलरामपुर अर्द्धसैनिक बल राम समुझ सुरसती पीजी कॉलेज पहितीपुर रोड अकबरपुर में ठहरा हुआ है जिसमें एक कॉन्स्टेबल जी.डी UTN-11211732 बंधारु चंडी नायडू पुत्र बंधारु देमुहु निवासी कल्लीवापेल्लम थाना सब्बावरम विशाखापत्तनम राज्य आंध्रप्रदेश की गुरुवार को आकस्मिक स्वस्थय बिगड़ने के कारण उपचार हेतु तत्काल जिला अस्पताल लाया गया जहाँ उपस्थित चिकित्सकों द्वारा उक्त आरक्षी को मृत घोषित कर दिया गया उपस्थित चिकित्सकों के अनुसार उक्त आरक्षी की मृत्यु हार्ट अटैक से हुई है। प्रकरण में प्राप्त सूचना पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचकर वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गयी तथा अन्य अग्रिम आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया है।



