WhatsApp Icon

टाण्डा: दहेज की आग में बुझी एक और ज़िंदगी! ससुरालियों पर हत्या का केस, पति सलाखों के पीछे

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा नगर व अलीगंज थानाक्षेत्र के कस्बा उत्तरी (ताज तिराहा) में विवाहिता शिवानी मोदीवाल की संदिग्ध मौत ने एक बार फिर दहेज उत्पीड़न की भयावह सच्चाई उजागर कर दी है। कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला शव अब ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।


मृतका के पिता सुनील कुमार निवासी घुरहूपुर, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि 14 फरवरी 2020 को बड़ी उम्मीदों के साथ बेटी की शादी दर्शन गुप्ता से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ना शुरू हो गई। पिता का कहना है कि पांच लाख रुपये देकर दामाद को दुकान खुलवाई गई, लेकिन लालच यहीं नहीं रुका—दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।
परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन भी पैसों को लेकर दबाव बनाया गया और कुछ ही घंटों बाद बेटी की मौत की सूचना दे दी गई। पिता ने साफ तौर पर हत्या की आशंका जताई है।
तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज में मुकदमा अपराध संख्या 26/26, धारा 80(2)/85 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत पति दर्शन गुप्ता, ससुर पवन, सास गीता, देवर आशीष और देवरानी काजल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर के निर्देशन में कार्रवाई करते अलीगंज थाना प्रभारी भूपेन्द्र सिंह द्वारा मुख्य आरोपी पति दर्शन गुप्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है एवं अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
बताते चलेंकि दो दिन पूर्व शिवानी का शव घर में ही संदिग्ध हालत में मिला था, जिसके बाद पुलिस में शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के हवाले से खबर है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। उक्त आत्महत्या के पीछे पारिवारिक कलह माना जा रहा था लेकिन ससुरालजनों के आरोप से दहेज़ उत्पीड़न की पुष्टि हो रही है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!