WhatsApp Icon

कटेहरी में रोजगार का महाकुंभ: 28 फरवरी को 50+ कंपनियां देंगी 5000 से अधिक नौकरियां

Sharing Is Caring:

नोट:ऑनलाइन पंजीयन के लिए खबर के नीचे दिए गए लिंक को टच कर आवेदन कर सकते हैं।

अम्बेडकरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार के “रोजगार मिशन” के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को कटेहरी स्थित देव इन्द्रवती पी.जी. कॉलेज परिसर में वृहद रोजगार मेला 2026 का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस मेले में देश-प्रदेश की 50 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और 5000 से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराए जाएंगें। इस खबर की वीडियो फेसबुक पर देखने के लिए 💐 इसे टच करें

आयोजकों के अनुसार वेतनमान कंपनी के नियमों के अनुसार निर्धारित होगा तथा चयन प्रक्रिया पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। अभ्यर्थियों के लिए रोजगार संगम पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर पूर्व पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के साक्षात्कार की अनुमति नहीं दी जाएगी। इंस्ट्राग्राम पर वीडियो देखने के लिए इसे टच करें।

मेले में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक, बी.ई., पॉलिटेक्निक, आईटीआई, एमबीए, एमसीए एवं कंप्यूटर दक्षता प्राप्त अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र एवं छायाप्रति साथ लेकर समय से स्थल पर पहुंचें।

◆ऑनलाइन फार्म भरने के लिए अभी इस को💝टच करें।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!