अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ रविवार रात्रि में बिना पूर्व सूचना के सिविल ड्रेस में अचानक टाण्डा कोतवाली पहुंच गए जिससे हड़कम्प मच गया।
पुलिस कप्तान डॉ कौस्तुभ द्वारा कोतवाली टांडा के सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, कंप्यूटर कक्ष, बैरक तथा कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को लोकसभा चुनाव से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस कप्तान डॉक्टर कौस्तुभ के आकस्मिक निरीक्षण से कोतवाली मर हड़कम्प मच गया लेकिन एसपी निरीक्षण में सब कुछ ठीक ठाक मिलने पर सभी ने राहत की सांस लिया। उक्त मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी शुभम कुमार सिंह व कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह रघुवंशी मौजूद रहे।





