दरोगा जी, फिर चोरी हो गई वाले दरोगा जी लाइन हाजिर
अम्बेडकरनगर: पुलिस कप्तान अभिजीत आर शंकर ने आधा दर्जन से अधिक थाना प्रभारियों व कई चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया है।
साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार वर्मा को क्राइम ब्रांच भेजा गया है जबकि साइबर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर रन्धा सिंह यादव को सौंपी गई है। जलालपुर कोतवाली निरीक्षक संतोष कुमाफ सिंह को जहांगीरगंज व जहांगीरगंज प्रभारी निरिक्षक अजय प्रताप यादव को जलालपुर प्रभारी बनाया गया है।
हंसवर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह को भीटी की जिम्मेदारी दी गई है जबकि भीटी प्रभारी अमित कुमार पांडेय को एसपी वाचक बनाया गया है एवं पुलिस लाइन से एसआई अभिनेष कुमार को हंसवर थानाध्यक्ष बनाया गया है।
इब्राहिमपुर थानाध्यक्ष रितेश कुमार पांडेय को आलापुर थानाध्यक्ष व आलापुर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव को मीडिया सेल प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
कटका थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को एडिशनल एसपी पश्चिमी का वाचक बनाया गया है जबकि कटका थाना की जिम्मेदारी कटका थाना में ही तैनात एसआई अवधेश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई है।
दरोगा जी, फिर चोरी हो गई वाले टाण्डा हयातगंज चौकी प्रभारी दरोगा रणजीत सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है जबकि एनटीपीसी चौकी प्रभारी मुनी मनरंजन दूबे को हयातगंज पुलिस चौकी प्रभारी बनाया गया है और पुलिस लाइन से एसआई द्रौमित्र सिंह रावत को एनटीपीसी चौकी प्रभारी बनाया कर भेजा गया है। शहजादपुर चौकी प्रभारी महेंद्र सरोज को महरुआ थानाध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन किया गया है। इसके साथ ही पुलिस लाइन से कई एसआई व निरीक्षक को भी अलग अलग स्थानों पर तैनात किया गया है।




