WhatsApp Icon

मेडिकल कॉलेज की पहल: लॉ कॉलेज के छात्रों का फ्री हेल्थ चेकअप, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दिए जरूरी परामर्श

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज की ओर से मंगलवार को एक सराहनीय पहल करते हुए सी.बी. सिंह लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लॉ कॉलेज के 25 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ डॉक्टरों से आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्राप्त किया।


कार्यक्रम का नेतृत्व मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश यादव ने किया। शिविर के दौरान स्त्री एवं प्रसूति रोग, ईएनटी, नेत्र रोग, सामान्य चिकित्सा, मनोचिकित्सा तथा दंत रोग विभाग के चिकित्सकों ने विद्यार्थियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही आकस्मिक पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी विभाग और दवा वितरण केंद्र ने भी सहयोग प्रदान किया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की प्रारंभिक जांच कर रोगों की समय रहते पहचान करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान छात्रों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक स्वास्थ्य और रोगों से बचाव के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई।
शिविर में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित पटेल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मुकुल सक्सेना, अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमित गुप्ता, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक पाण्डेय तथा सहायक प्रोफेसर डॉ. साजन देव केसर ने सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों को विशेषज्ञ परामर्श दिया।
पूरे शिविर के प्रशासनिक व समन्वय कार्यों का संचालन अस्पताल प्रशासन की अधिकारी डॉ. वैष्णवी आनंद द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में सभी व्यवस्थाएँ सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हुईं।
महाविद्यालय प्रशासन ने बताया कि विद्यार्थियों और समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर भविष्य में भी समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.