WhatsApp Icon

NH पर तेज रफ्तार कार बनी आफत: 100 मीटर उछलकर खेत में पलटी, बारात से लौट रहे आधा दर्जन लोग घायल

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टांडा कोतवाली क्षेत्र में रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से उतर गई और करीब 100 मीटर दूर खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


बताया जा रहा है कि सभी लोग एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जानकारी के अनुसार एटीपीसी से मीरानपुर सदर अली निवासी संजय, अंश पटेल, विशाल अमित, रामपुर कला निवासी रवि और हंसवर क्षेत्र के सोनेलाल रविवार रात बरियावन बाजार में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह समाप्त होने के बाद सभी लोग कार से अपने घर लौट रहे थे कि एनएच पर मुड़ने के बजाय सीधा खेत में जा गिरे।
दूसरी तरफ बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर कला गांव के पास सड़क में कई जगह गड्ढे और खामियां हैं। इसी दौरान तेज रफ्तार कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सड़क से उछलते हुए करीब 100 मीटर दूर मौर्य मेराज लॉन के पूर्व स्थित खेत में जा गिरी और पलट गई।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, सूचना मिलते ही आसपास के लोग और पुलिस टीम तुरंत पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें मेडिकल कॉलेज सहरूपुर भेजा गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।
टांडा थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!