WhatsApp Icon

आख़िर झुका प्रशासन! टाण्डा तहसीलदार निखिलेश का तबादला, अधिवक्ताओं के विरोध के बीच गरिमा भार्गव को मिली कमान

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: टाण्डा तहसील में पिछले कई महीनों से चल रहे अधिवक्ताओं के तीखे विरोध के बीच आखिरकार प्रशासन को कदम उठाना पड़ा। टाण्डा तहसीलदार निखिलेश कुमार का तबादला कर उन्हें जलालपुर भेज दिया गया है, जबकि जलालपुर की तहसीलदार गरिमा भार्गव को टाण्डा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


बताया जा रहा है कि टाण्डा तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ताओं में लंबे समय से आक्रोश था। अधिवक्ताओं ने उनके न्यायालय का बहिष्कार करते हुए कई महीनों तक कामकाज ठप रखा था। लगातार विरोध और शिकायतों के बाद प्रशासन ने तबादले का आदेश जारी कर दिया।
तबादले की खबर मिलते ही टाण्डा तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ताओं का कहना है कि अब नए तहसीलदार के आने से न्यायिक कार्यों में सुगमता आएगी और अधिवक्ताओं व वादकारियों को राहत मिलेगी।
वहीं प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को लंबे समय से चल रहे विवाद को शांत करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें नई तहसीलदार गरिमा भार्गव पर टिकी हैं कि वह टाण्डा तहसील में व्यवस्था को किस तरह पटरी पर लाती हैं।

अन्य खबर

कान्हा के जन्म के बाद टांडा में गूंजेगा दधिकांदव का जयघोष! तीन दिन तक उमड़ेगा आस्था का सैलाब

टांडा में पीस पार्टी का ‘मिशन संगठन’ शुरू! गुलाम सरवर संभालेंगे कमान, 3 महीने में बदलेंगे सियासी तस्वीर

“साहब! दुकान नहीं होगी तो चूल्हा कैसे जलेगा?” मछली कारोबारियों का तहसील पर धावा

error: Content is protected !!