WhatsApp Icon

ग़म-ए-अली में डूबेगा टांडा, विभिन्न स्थानों से बरामद होंगे अकीदतमंदों के जुलूस

Sharing Is Caring:

अम्बेडकरनगर: हज़रत मौला अली की शहादत के मौके पर टाण्डा तहसील क्षेत्र में अकीदत और ग़म का माहौल रहेगा। विभिन्न स्थानों से अकीदतमंदों के जुलूस बरामद होंगे, जिनमें नौहाख्वानी और मातम किया जाएगा।

मंगलवार की रात खासपुर, दहियावर और पकड़ी भोजपुर से जुलूस बरामद होगा। वहीं बुधवार को दोपहर 2 बजे सैय्यद वजीहुल हसन एडवोकेट और सैय्यद रईसुलहसन ‘गुड्डू’ के आवास से मुख्य जुलूस बरामद होगा।
इस जुलूस में अंजुमन शमशीरे हैदरी पकड़ी, अंजुमन सिपाही हुसैनी हयातगंज तथा अंजुमन हुसैनी मीरानपुरा टांडा के सदस्य शामिल होकर नौहाख्वानी और सीना-जनी (मातम) करेंगे।
जुलूस निर्धारित मार्ग से होते हुए स्टेट बैंक, रौजा, महिला अस्पताल और नयन तारा चौराहा से गुजरते हुए राजा का मैदान पहुंचेगा, जहां जुलूस का समापन होगा।
राजा का मैदान में नमाज़ और रोजा इफ्तार के बाद मजलिस-ए-शाम-ए-गरीबां आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शिरकत करेंगे।

अन्य खबर

संदिग्ध परिस्थितियों में 8 वर्षीय बच्ची को लगी गोली, हालत गंभीर

अम्बेडकरनगर में हर पात्र परिवार का बनेगा आयुष्मान कार्ड, डीएम ईशा प्रिया ने अफसरों को दी सख्त डेडलाइन

पर्वों से पहले सड़क पर उतरीं कप्तान प्राची सिंह, टाण्डा में पैदल मार्च कर अपराधियों को दिया सख्त संदेश

error: Content is protected !!

We use cookies for analytics and advertising. By continuing to use this site, you consent to our use of cookies.