अम्बेडकरनगर: एसपी ऑफिस से अतुल रावत बोल रहा हूँ, पांच हज़ार दो नहीं तो वारंट करवा दूंगा– उक्त फ़र्ज़ी फोन के सहारे अवैध धन उगाही की शिकायत लार सक्रिय हुई स्वाट टीम ने मालीपुर पुलिस के सहयोग से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
मालीपुर व स्वाट टीम ने 21 वर्षीय सस्पेंद्र यादव पुत्र राम चरन यादव निवासी अस्तारी थाना टिहिरका नेवाड़ी मध्य प्रदेश व 23 वर्षीय सुदीप यादव पुत्र रूप सिंह यादव निवासी बारी थाना लिधौरी जिला टीकमगढ़ मध्य प्रदेश को दो मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा मोबाइल पर फोन करके स्वयं को एसपी ऑफिस अम्बेडकर नगर में कार्यरत अतुल रावत बताते हुए पांच हज़ार रुपये की मांग करता था और पैसा न देने पर वारंट काटने की धमकी देता था। मालीपुर पुलिस ने मुकदमा संख्या 73/24 पर धारा 419, 420, 170, 467, 468, 471 आईपीसी व 66 डी आईटी एक्ट के तहत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तर कर न्यायालय में पेश कर जिला जेल भेज दिया है।





