मुजीब अहमद सोनू के डेढ़ लाख वोट प्राप्त करने के लक्ष्य पर लालजी वर्मा ने जताया विश्वास
टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा सहित पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव, हाजी इफ्तेखार अंसारी, हाजी अशफाक अंसारी ने की लालजी वर्मा को भारी बहुमत से जितने की किया अपील
अम्बेडकरनगर (रिपोर्ट: आलम खान – एडिटर इन चीफ/मान्यता प्राप्त पत्रकार) औद्योगिक बुनकर नगरी टांडा के राजा के मैदान में पूर्व चुनाव की तरह समाजवादी पार्टी ने टांडा विधानसभा के चुनावी कार्यालय का मंगलवार को विधिवत शुभारम्भ कर दिया गया है।
टांडा विधायक राममूर्ती वर्मा व पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने संयुक्त रूप से चुनावी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया जहां इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा, पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा, जिलाध्यक्ष जंग बहादुर यादव, जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू, विधान सभा अध्यक्ष संदीप यादव, नगर अध्यक्ष कसीम अशरफ सहित भारी संख्या में सपा नेतागण मौजूद रहे।
सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा ने कहा कि भाजपा संविधान व लोकतंत्र को कमज़ोर करने का काम कर रही है और विपक्षी नेताओं को जेल में डाल कर रूस व चीन की तरह एक दलीय शासन व्यवस्था लाने का प्रयास कर रही है। श्री लालजी ने कहा कि जिला महासचिव मुजीब अहमद सोनू द्वारा जो टांडा से डेढ़ लाख वोट प्राप्त करने का जो लक्ष्य बनाया गया है वो अवश्य पूरा होगा जिसका उन्हें विश्वास है।

गत दिनों सपा नेता मो.अकमल जुगनू द्वारा वीडियों वायरल कर सपा पर सिर्फ मुस्लिम वोट लेने एवं राजनीति में भागीदारी न देने के आरोप का जवाब देते हुए श्री लाल जी ने कहा कि जो भी लोग इस तरह की बात करता है वो गुमराह है जबकि सपा हमेशा मुस्लिमों को समुचित भागीदारी देती रही है।
टांडा विधायक राममूर्ति वर्मा ने टांडा वासियों से लालजी वर्मा को भारी बहुमत से जिताने की अपील किया। पूर्व एमएलसी अजय कुमार उर्फ विशाल वर्मा, पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव व टांडा के पूर्व चेयरमैन हाजी इफ्तेखार अहमद अंसारी ने भी सपा प्रत्याशी को जिताने की अपील किया।
उक्त मौके पर महंत चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी, हाजी अशफाक अंसारी, काज़िम रज़ा नाजमी, सुरजीत वर्मा, मुसाब अज़ीम, फैज़ान खान, रघुनाथ यादव, अशोक वर्मा, आराध्या सिंह, डॉक्टर दस्तगीर अंसारी, मुशीर आलम, निखिल जायसवाल, राजमन भारतीय, आरिफ मेंहदी, अब्दुल माबूद, अनीसुर्रहमान गुड्डा, आमिर खान, इसरार अहमद, शकील टाइगर, ज़की अनवर, अशरफ लाल बाल, अबूबकर सिद्दीकी, जंग बहादुर चौरसिया, अयाज़ नन्हे, अमित वर्मा, कृपा राम वर्मा, सुभाष यादव, चन्द्रेश यादव, मिच्चू यादव आदि मौजूद रहे।





